फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   do not punish salman

मृतक के बेटे ने कहा, मत दो सलमान को सजा

Fri, 08 May 2015 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
do not punish salman

28 सितंबर 2002 को हुए हादसे में अभिनेता सलमान ख़ान की गाड़ी से कुचल कर मारे गए नुरूल्लाह शेख़ शरीफ़ के परिवार में उनका बेटा और उनकी पत्नी हैं।

उनके बेटे फ़िरोज़ शेख को सलमान से कोई गिला नहीं है, बल्कि वो तो चाहते हैं सलमान को सज़ा न मिले क्योंकि वही अब उनके लिए कुछ कर सकते हैं। फ़िरोज़ मुंबई के मलाड इलाके में एक झुग्गी बस्ती में रहते हैं।

विज्ञापन

वो आज अचानक अपने घर आए मीडिया को देखकर हैरान हैं। फ़िरोज़ कहते हैं, "आज 13 साल बाद लोग यहां आ रहे हैं लेकिन इन 13 सालों में हमें किसने पूछा।"  वो आगे कहते हैं, "मीडिया सिर्फ़ सलमान की ख़बर बनाता है, लेकिन जिसको नुक़सान हुआ उसके बारे में कोई ख़बर नहीं ले रहा था। आज भी सलमान के चलते लोग यहां आए"।

विज्ञापन

सलमान से मिलना मुश्किल

do not punish salman

27 वर्षीय फ़िरोज़ अपने पिता की मौत के बाद से मजदूरी करने को मजबूर हैं। फ़िरोज़ को आज भी सलमान से मुलाक़ात की आस है। फ़िरोज़ कहते हैं, "मैंने कई बार सलमान के घर जाकर उनसे मिलने की कोशिश की है लेकिन मुझे हमेशा गेट से ही भगा दिया जाता है।

फ़िरोज़ ने कहा कि आज तक सलमान ने उनकी या उनके परिवार की कोई सुध नहीं ली। फ़िरोज़ आज अचानक से मीडिया का आकर्षण केंद्र बन गए हैं. वो कैमरा बंद होते ही अपने लिए कुछ मदद मांगने लगते हैं।

वो सलमान को भी माफ़ करने को तैयार हैं, बस सलमान एक बार उन्हें कोई काम दिलवा दें। फ़िरोज़़ ने कहा, "मेरे अब्बा तो चले गए और इसका हमें दुख है. लेकिन सलमान से हमें कोई बदला नहीं चाहिए।

सलमान के जेल जाने से मुझे क्या मिलेगा?

do not punish salman

उनके जेल जाने से हमें क्या मिलेगा ?" थोड़ा रुककर वो कहते हैं, "आप आज यहां आए हैं तो सलमान को कहिए न, हमारे लिए कुछ इंतज़ाम कर दें, बहुत दिक्कत से गुज़ारा हो पाता है।"

कैमरा बंद होने के बाद भी फ़िरोज़ ने सलमान के लिए बुरा भला नहीं कहा। किसी फ़िल्मी कहानी की ही तरह वो जानते हैं कि सलमान उनके पिता की मौत के ज़िम्मेदार हैं लेकिन फ़िर भी सलमान से ही उन्हें अपने भविष्य की आस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed