{"_id":"e7a00fe2bdbb889a5cefcdcb573bc18f","slug":"do-not-mistake-of-making-coalition-government-in-maharastra-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गठबंधन सरकार बनाने की गलती न करना'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गठबंधन सरकार बनाने की गलती न करना'
Updated Sun, 05 Oct 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के ख़िलाफ़ कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने कहा, "बाला साहब की ग़ैरमौजूदगी में यह पहला चुनाव है। मैं उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए शिवसेना के ख़िलाफ़ एक शब्द भी नहीं बोलूँगा।"
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर जमकर निशाना साधा। भाजपा और शिवसेना के बीच राज्य में 25 साल पुराना गठबंधन टूट चुका है और दोनों पार्टियां एक-दूसरे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
किसानों की आत्महत्या
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने 60 सालों का हिसाब नहीं दिया और मुझसे 60 दिन का हिसाब मांग रही है।"
मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में हर साल औसतन 3,700 किसान आत्महत्या करते हैं। लेकिन यूपीए सरकार में कृषि मंत्री रहे शरद पवार को किसानों की चिंता नहीं है।
उन्होंने जनता से कहा, "गठबंधन सरकार बनाने की ग़लती मत करना। पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाइए और पांच साल बाद हिसाब मांगिए। हम भागने वाले नहीं हैं"
विज्ञापन
नासिक में मोदी की रैली रद्द
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नासिक में प्रस्तावित चुनावी रैली को इलाके में आए भयानक तूफान के कारण आखिरी क्षणों में रद्द करना पड़ा।
भाजपा नेता इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि मोदी गोंडिया से हवाई मार्ग के जरिए नासिक पहुंचेंगे, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका।
पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी राजीव प्रताप रूडी ने भी प्रधानमंत्री की रैली रद्द होने की पुष्टि की है।
मोदी को सांगली के तासगांव, कोल्हापुर के कालंबा और गोंडिया के बाद नासिक में सभा को संबोधित करना था। प्रधानमंत्री के यहां शाम 8.35 पर पहुंचने की उम्मीद थी।