फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   do not give mobile phones to girls says bsp leader

'मोबाइल है लड़कियों के घर से भागने की वजह'

Mon, 22 Oct 2012 01:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Oct 2012 01:43 PM IST
विज्ञापन
do not give mobile phones to girls says bsp leader

बीएसपी सांसद राजपाल सिंह सैनी लड़कियों के घर से भागने के मामले में एक बेतुका बयान देकर विवादों में आ गए हैं। मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन देने की वजह से लड़कियां घर से भाग रही हैं। मीडिया में यह बयान आने के बाद अब वह सफाई देते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम दौरान एक व्यक्ति ने घर से भागी अपनी बेटी के बारे में सांसद महोदय से मदद मांगी। इस पर उन्होंने कहा कि इनके बेटी के घर से भागने के पीछे मोबाइल फोन ही मुख्य वजह है। राजपाल सैनी ने कहा कि लड़कियों को मोबाइल न दिया जाए और अगर दिया है तो उसे छीन लिया जाए।
विज्ञापन


सांसद राजपाल सैनी का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। इन्हें मोबाइल की कोई जरूरत नहीं है। मोबाइल से इनका ध्यान बटेगा। महिलाओं को मोबाइल फोन क्यों चाहिए? मेरी मां, पत्नी और बहन के पास आजतक कोई मोबाइल फोन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बागपत की खाप पंचायत ने लव मैरिज करने और 40 साल से कम उम्र की महिलाओं को शाम को बाजार जाने व उनको मोबाइल फोन देने पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था। वहीं, भैंसवाल गांव की खाप पंचायत ने लड़कियों के जींस-टॉप पहनने पर रोक लगा दी थी। पंचायत का मानना था कि लड़कियों और महिलाओं के इस पहनावे की वजह से ही उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed