{"_id":"ef153f82-3728-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"do-not-care-if-law-comes-in-way-of-bal-thackeray-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकरे मेमोरियल के लिए कानून तोड़ने को भी तैयार शिव सेना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाकरे मेमोरियल के लिए कानून तोड़ने को भी तैयार शिव सेना
नासिक/एजेंसी
Updated Sun, 25 Nov 2012 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के शिवाजी पार्क को बाल ठाकरे मेमोरियल बनाने की मांग कर रही शिव सेना ने साफ कर दिया है कि पार्टी कानून तोड़ने की भी परवाह नहीं करेगी।
विज्ञापन
शिव सेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने एक शोक सभा के दौरान कहा कि शिवाजी पार्क में बाला साहेब का स्मारक बनने में अगर कोई कानून आड़े आएगा, तो हम उसकी भी परवाह नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जोशी पहले नेता हैं, जिन्होंने शिवाजी पार्क में ठाकरे मेमोरियल बनाने की मांग की थी। इसी मैदान पर शिवसेना प्रमुख ठाकरे पार्टी रैली को संबोधित करते थे।
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस संबंध में कहा था कि राज्य सरकार मेमोरियल के लिए कानून का उल्लंघन नहीं करेगी। चव्हाण ने कहा था, ‘ऐसा कुछ भी नहीं किया जाएगा, जिसमें हमें कानून तोड़ना पड़े।’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अभी तक ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन