{"_id":"2b637af2-9085-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"dmk-trying-to-blackmail-govt-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को ब्लैकमेल कर रही है डीएमके: सपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार को ब्लैकमेल कर रही है डीएमके: सपा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि द्रमुक (डीएमके) सरकार को ब्लैकमेल कर रही है।
विज्ञापन
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि डीएमके ने कोई समर्थन वापस नहीं लिया है। यह सब सरकार को ब्लैकमेल करने की साजिश है और लेन-देन का सिलसिला चल रहा है।
राम गोपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिर है, क्योंकि डीएमके ने अभी तक उससे समर्थन वापस नहीं लिया है।
उन्होंने कहा कि डीएमके प्रमुख एम करणानिधि ने क्या अभी तक राष्ट्रपति को इस संबंध में लिखकर दिया है। करुणानिधि ने न तो ऐसा किया है और न करेंगे।
गौरतलब है कि 18 सांसदों वाली एम. करुणानिधि की पार्टी द्रमुक (डीएमके) ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। यूपीए सरकार में डीएमके के 5 मंत्री हैं।
डीएमके की समर्थन वापसी के बाद यूपीए को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी का महत्व सरकार के लिए बढ़ गया है।