फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dmk says no chances collation with bjp

करुणा का यूटर्न, भाजपा से गठजो़ड़ नहीं

Sat, 21 Dec 2013 09:14 AM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Sat, 21 Dec 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
dmk says no chances collation with bjp

द्रविड़ मुनेत्र कषगम यानी द्रमुक (डीएमके) ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि पार्टी भाजपा के साथ चुनावी गठजोड़ कायम करेगी।

विज्ञापन


पार्टी प्रमुख एम. करुणानिधि ने साफ कर दिया है द्रमुक अगले लोकसभा चुनाव में अपने मौजूदा सहयोगियों के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी।

करुणानिधि के पुत्र एमके स्टालिन ने यहां इस बारे में उनका भाषण पढ़ कर सुनाया। इसमें कहा गया था कुछ पत्रकारों की ओर से जो लिखा जा रहा है, वह गठबंधन को लेकर जनरल काउंसिल की बैठक में अपनाए गए आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन


प्रेस को अपने मजे के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से बाज आना चाहिए। यह अफसोस की बात है और इसकी निंदा होनी चाहिए। करुणानिधि से यह पूछा गया कि क्या द्रमुक अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि हमारे कई गठबंधन सहयोगी हैं। हम उनके साथ ही चुनाव लड़ेंगे। मुसलिम लीग, बिदुथली चिरुथईगल कच्चि, मनिधान्या मक्कल कच्चि और पुथैया तमिझगम इसकी सहयोगी पार्टियां हैं।

इनके साथ ही गठबंधन जारी रहेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का पीएम उम्मीदवार बनाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।


इस बारे में जनरल काउंसिल की बैठक में अपनी राय जाहिर कर दी है। करुणानिधि ने कहा कि पार्टी तीसरे मोर्चे के संदर्भ में राज्य और केंद्र, दोनों जगह गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता पर बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed