सेल्फी लेने वाले ऑटो ड्राइवर को नेता ने जड़ा थप्पड़
द्रविड मुनेत्र कझगम (डीएमके) के नेता एमके स्टालिन ने एक बार फिर उनके साथ सेल्फी ले रहे एक आदमी को थप्पड़ मारा है।
मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर का है जहां स्टालिन ने एक ऑटो ड्राइवर को उस वक्त थप्पड़ मारा जब वो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।
यह मामला पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद ये सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा।
इससे पहले भी किया ऐसा
इसके वायरल होते ही स्टालिन के मैनेजर ने सफाई दी कि यह घटना लोगों की भीड़ दूर करने के कोशिश में घटी।
यह घटना धोखे से घट गई। स्टालिन डीएमके प्रमुख करुणानिधि के छोटे बेटे हैं और इस समय राज्य के दौरे पर निकले हुए है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वो जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
बताते चले कि इससे पहले भी स्टालिन ने अपने साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने वाले एक शख्स को मेट्रो में थप्पड़ मार चुके हैं। (फाइल फोटो)