फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dmk leader mk stalin slapped passenger on chennai metro

करुणानिधि के बेटे ने मेट्रो में यात्री को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Fri, 03 Jul 2015 08:01 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
dmk leader mk stalin slapped passenger on chennai metro

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बेटे एमके स्टा‌लिन ने पर एक यात्री को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टालिन चेन्नई मेट्रो के भीतर एक यात्री को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने मामले में स्टालिन की आलोचना भी की है। उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय करुणानिधि के बाद स्टालिन को ही डीएमके का नेता माना जा रहा है। करुणानिधि भी उन्हें अपना उत्‍तराधिकारी मानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वी‌‌डियो बुधवार का है। चेन्नई मेट्रो के उद्घाटन के एक दिन बाद स्टालिन ने अपने समर्थकों के साथ मेट्रो में सफर किया था। डीएमके की प्रतिद्वंद्वी पार्टी एआईडीएमके का आईटी विंग वीडियो को फेसबुक और ह्वाट्सएप पर शेयर कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें चेन्नई मेट्रो का वायरल हो रहा वी‌डियो

dmk leader mk stalin slapped passenger on chennai metro

वीडियो में स्टालिन गुस्से से एक यात्री को हटने के लिए कहते हैं और ‌फिर उसे हल्के हाथों से थप्पड़ भी मारते हैं। यात्री उसके बाद ही डीएमके नेताओं से दूर हट जाता है।

स्टालिन के व्यवहार की निंदा करते हुए एआईडीएमके नेता और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने कहा कि स्टालिन का व्यवहार किसी विधायक जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों को इस्तेमाल करने का सभी को समान अधिकार है।

जयललिता के बयान के जवाब में स्टा‌लिन ने कहा कि जयललिता चेन्‍नई मेट्रो की उद्घाटन समारोह में शामिल भी नहीं हुई थी। वह इस तथ्य से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मेरे खिलाफ गलत प्रचार कर रही हैं। जिस यात्री की बात की जा रही है, वह डीएमके कैडर था। उसने गलती से एक महिला के पैर पर पैर रख दिया था। वही देखकर मैंने उसे हटने के लिए कहा था। मैं अपना हाथ लहरा रहा था, जो गलती से उसके गाल को छू गया था।

स्टालिन ने कहा कि जयललिता जानबूछकर तिल का ताड़ बना रही है। देखें वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed