रेल कर्मियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का दीवाली बोनस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने बुधवार को रेल कर्मियों को दीवाली के तोहफे के रूप में उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के साथ ही तकरीबन साढ़े 12 लाख अराजपत्रित रेल कर्मी को यह बोनस मिल सकेगा।
संसाधनों की कमी के बावजूद रेल मंत्रालय ने उत्पादकता पर आधारित 78 दिनों का बोनस रेल कर्मियों को दिए जाने की सिफारिश कैबिनेट से की थी। खास बात यह है कि पिछले तीन सालों से रेल कर्मी लगातार इस बोनस को पा रहे थे।
सरकार पर पड़ेगा 1030.02 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ
हालांकि रेल कर्मी यूनियनों में इस बार उहा-पोह की स्थिति थी कि कर्मियों को यह बोनस मिलेगा भी या नहीं, लेकिन बुधवार को इस पर विराम लग गया। रेल कर्मियों को 78 दिनों के बोनस का भुगतान करने पर 1030.02 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ सरकार पर पड़ेगा।
भुगतान के पारश्रमिक की गणना सीमा 35 सौ रुपये तय की गई है, लेकिन उत्पादकता के आधार पर रेल कर्मियों को यह बोनस आठ हजार नौ सौ 75 रुपये मिल सकेगा।