{"_id":"972f05ae-1e51-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"divorced-father-can-talk-to-children-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पिता फोन पर बच्चे से कर सकते हैं बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तलाकशुदा पिता फोन पर बच्चे से कर सकते हैं बात
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी है कि तलाकशुदा पिता अपने बच्चों से फोन, ई-मेल, चैटिंग या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से बात कर सकते हैं। पुणे के गैरी सीवेल की याचिका पर फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
सीवेल ने 2008 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जस्टिस रोशन दल्वी ने फैसले में कहा कि यदि तलाकशुदा पिता अपने बच्चे से सीधे मुलाकात नहीं कर पाते हैं तो कम से कम इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वह अपने बच्चे से जरूर बात कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में जब पिता जेद्दा में और उसका बच्चा मुंबई में हो तो दोनों के बीच अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित करने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने पहले कोर्ट अधिकारियों की निगरानी में बच्चे को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पिता से बात कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद दोनों ई-मेल, चैटिंग, टेलीफोन या अन्य माध्यमों से एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। रजिस्ट्रार को पुणे जिला न्यायालय में पहले और तीसरे शनिवार को शाम चार से पांच बजे के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन