फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Diva Sawantwadi Passenger train derails in Raigad

महाराष्ट्र में ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत

Sun, 04 May 2014 07:20 PM IST
अश्विन अघोर/मुंबई से
अश्विन अघोर/मुंबई से Updated Sun, 04 May 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Diva Sawantwadi Passenger train derails in Raigad

महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में नागोठणे के पास दिवा–सावंतवाड़ी पैसेंजर के इंजन और चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना की वजह से कोंकण रेलवे पर यातायात ठप हो गया है और कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


रायगढ़ ज़िला पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिस सब इंस्पेक्टर आर। एम। कांबले के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग ज़ख़्मी हैं। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक हादसा रेल की पटरी टूटने से हुआ।
विज्ञापन


घायलों को नागोठणे और रोहा के सरकारी अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि पुलिस मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं कर रही।

मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक हादसा आज सुबह 9.40 बजे हुआ। जब दिवा–सावंतवाड़ी पैसेंजर मुंबई से 136 किलोमीटर दूर नागोठणे और रोहा के बीच पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी वी। चंद्रशेखर ने बताया, “घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी ब्रेक डाउन ट्रेन और चिकित्सा अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।”

मंगला एक्सप्रेस और निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस को खेड के पास रोक दिया गया है। नेत्रावती एक्सप्रेस को पुणे के रास्ते मुंबई के लिये रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed