{"_id":"23970a41418a9078ff237dc279b8ddd8","slug":"disurbance-in-allahabad-university-hindi-news-rk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि में बमबाजी से दहशत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इलाहाबाद विवि में बमबाजी से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मंगलवार का दिन अराजकता वाला रहा। लाइब्रेरी गेट से पहुंचे सैकड़ों अराजक तत्वों ने सीनेट परिसर में चीफ प्रॉक्टर कार्यालय समेत कई जगह एक के बाद एक पांच बम फोड़े। वे झोले में बम लेकर पहुंचे थे। कई के हाथ में राड, लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन
धमाकों से परिसर में भगदड़ मच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रैगिंग के बाद इस तरह से दिनदहाड़े गुंडागर्दी से छात्र-छात्राओं में दहशत और नाराजगी है। खास यह कि छात्रसंघ चुनाव और परिसर की सुरक्षा को लेकर डीएम के साथ होने वाली बैठक से ठीक पहले इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
29 अगस्त को प्रवेश को लेकर कॉमर्स फैकेल्टी में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। छात्रों ने तोड़फोड़ भी की थी। उसमें एक छात्रसंघ पदाधिकारी नाम आया था। इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक रोड स्थित एक हॉस्टल के सैकड़ों छात्र तथा अन्य युवक तकरीबन डेढ़ बजे लाइब्रेरी गेट से अंदर घुसे।
फैली दहशत, मची भगदड़
युवकों का यह हुजूम देख सुरक्षाकर्मी भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। अराजक तत्वों ने परिसर में घुसते ही लाइब्रेरी के पास एक बम दागा। इसके बाद उन्होंने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के पास तीन बम फोड़े। वे यहीं शांत नहीं हुए।
उन्होंने प्रॉक्टर ऑफिस को निशाना बनाया और गेट पर एक बम मारा। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में इन दिनों परिचय पत्र बनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर वहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ऐसे में एक के बाद एक धमाका से उनमें भय व्याप्त हो गया और भगदड़ मच गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है। इस तरह से आए दिन अराजकता से छात्र-छात्राओं में काफी नाराजगी है।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के पहुंचने से पहले अराजक तत्व भाग गए। भागते समय एक युवक की चप्पल कैंटीन के सामने छूट गई। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कई अन्य युवकों के पैर में भी चप्पल नहीं थी। हमलावरों ने किसी को निशाना नहीं बनाया। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका मकसद सिर्फ परिसर में दहशत फैलाना था।
चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉमर्स फैकेल्टी में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। प्रथम दृष्टया यह घटना उसी से जुड़ी लगती है। जांच की जा रही है। जल्द ही पहचान कर दोषियों के खिलाफ कराई जाएगी।
इस मामले में एफआईआर कराए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि पुलिस के अफसर भी साथ थे। पुलिस के अफसरों से बात की जाएगी कि आगे क्या किया जा सकता है।