फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   disturbance on love marriage in muzaffarnagar.

प्रेम विवाह पर मुजफ्फरनगर में बवाल, फोर्स तैनात

Sat, 13 Sep 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ Updated Sat, 13 Sep 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
disturbance on love marriage in muzaffarnagar.

अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल की शादी को लेकर मुजफ्फरनगर में बवाल हो गया। युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो युवती के परिजनों ने प्रेमी और उसके भाई से मारपीट कर दी। पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद जिला अस्पताल चौक पर भीड़ ने हंगामा करते हुए राहगीरों से भी मारपीट की, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके पहले प्रेमी युगल ने दोपहर में मेरठ में आईजी जोन के समक्ष पेश होकर सुरक्षा मांगी थी। यहां से पुलिस सुरक्षा में उन्हें मुजफ्फरनगर भेजा गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के लद्दावाला निवासी युवती आठ सितंबर को जसोई के संजय उर्फ सोनू के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने 9 सितंबर को संजय और तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वालों की सुरक्षा के निर्देश

disturbance on love marriage in muzaffarnagar.

प्रेमी युगल ने शादी कर ली और शुक्रवार को हाईकोर्ट से सुरक्षा संबंधी आदेश लेकर मेरठ में आईजी जोन आलोक शर्मा से मिले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे एवं भाजयुमो महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी भी उनके साथ रहे।

युगल ने बताया कि वह बालिग हैं और मर्जी से शादी की है। युवती ने अपना नाम बदलकर सोनी रख लिया। आईजी के आदेश पर प्रेमी युगल को तीन पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा में मेरठ से मुजफ्फरनगर भेजा गया। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करके मेरठ पुलिस लौट आई। इसके बाद वहां पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया लेकिन बयान नहीं हो पाए। इसके बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

इसकी सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बाहर खड़े  प्रेमी और उसके भाई पर हमला बोल दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। युवती को मेडिकल के बाद कड़ी सुरक्षा में महिला थाने और प्रेमी और उसके भाई को दूसरे स्थान पर भेज दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी संजीव वाजपेयी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया।

एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल चौक पर दो कंपनी पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आईजी आलोक शर्मा ने बताया कि प्रेम विवाह करने वालों को सुरक्षा के लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर को निर्देश दिया है।

शहर के संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात

disturbance on love marriage in muzaffarnagar.

अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को लेकर हुए बवाल के बाद शहर में संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम शहर का माहौल गरम होने पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई।

प्रेमी संग फरार हुई युवती का मेडिकल कराने के दौरान जिला अस्पताल और उसके बाहर हुए बवाल के बाद शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मामले में जिस तरह एक समुदाय की भीड़ ने जिला अस्पताल चौक पर आकर हंगामा कर एक-दो राहगीरों से मारपीट की, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। ऐहतियात के तौर पर जहां शाम के समय ही जिला अस्पताल चौक पर दो कंपनी पीएसी और फोर्स तैनात कर दी गई थी, वहीं देर रात शहर के संवेदनशील स्थानों पर भी फोर्स तैनात कर दी गई है।

एसपी सिटी श्रवण कुमार और सीओ सिटी संजीव वाजपेयी खुद शहर में घूमकर संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते रहे। शहर के लद्दावाला, अस्पताल चौक, मीनाक्षी चौक, खालापार और अन्य स्थानों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed