फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   disturbance in saidpur imma moradabad.

दरोगा की गोली से किशोर का भेजा उड़ा, बवाल

Mon, 24 Nov 2014 12:08 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
disturbance in saidpur imma moradabad.

लड़की के अपहरण के मामले में यूपी में अमरोहा का सैदपुर इम्मा गांव रविवार को सुलग उठा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस के सामने लड़की पक्ष के लोगों ने घरों और क्रेशर में तोड़फोड़ की तो बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हुई।

विज्ञापन


सिपाही के साथ मारपीट होने पर चौकी इंचार्ज ने सरकारी रिवाल्वर से फायर किया तो गोली पास में खड़े एक किशोर की कनपटी में जा लगी। किशोर को पहले मुरादाबाद में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया। एसपी अनिल कुमार सिंह व एएसपी विजय गौतम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

गिरफ्तारी को दबिश देने आई थी पुलिस

disturbance in saidpur imma moradabad.

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में रविवार शाम पुलिस लड़की के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देने आई थी। लड़की पक्ष के दर्जनभर लोग भी पुलिस के साथ थे। पुलिस जैसे ही आरोपी के चाचा आलम के घर में घुसी, तो लड़की पक्ष के लोगों ने वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद प्रधान फुरकान के घर में तोड़फोड़ की गई।

फिर पुलिस और लड़की पक्ष के लोग प्रधान के क्रेशर पर पहुंच गए और यहां पर उन्होंने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। पथराव हुआ और हवाई फायरिंग की गई। बीच में फंसे कांस्टेबल अमित की भीड़ ने पिटाई कर दी।

इस दरम्यान मूढ़ा खेड़ा चौकी इंचार्ज विजयकांत सत्यार्थी ने बचाव में सरकारी रिवाल्वर से फायर किया तो गोली पास खड़े नाजिम (14) पुत्र मुफ्ते हसन के सिर में लग गई। गोली लगते ही किशोर वहीं गिर गया, उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल से डेंटल कालेज, पाकबड़ा में भर्ती कराया गया। हालत बेहद नाजुक होने पर नाजिम को दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहीं एसपी का कहना है कि किशोर को गोली लगने की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed