फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   disturbance in gorakhpur on rape in play school.

यूपी: रेप के आरोप में स्कूल में बवाल, तोड़फोड़, लाठीचार्ज

Sun, 09 Nov 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Nov 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
disturbance in gorakhpur on rape in play school.

रेप के आरोप को लेकर शनिवार को गोरखपुर के फन एंड लर्न स्कूल में पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने बवाल किया। स्कूल बंद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देने के बाद स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। दोपहर में पीड़ित परिवार के लोगों ने घंटाघर में जाम लगाकर दुकानें बंद करा दीं। पुलिस के समझाने और हिरासत में लिए गए आरोपियों को दिखाने पर लोग हटे। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूल की लालडिग्गी के अलावा जाफरा बाजार शाखा में ताला लगा दिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे पीड़ित बच्ची के पिता वार्ड नंबर 64 के पार्षद बृजेंद्र अग्रहरी और मोहल्ले के लोगों के साथ लालडिग्गी स्थित फन एंड लर्न स्कूल पहुंचे। स्कूल खुला देखकर बंद कराने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस बीच पहुंचे इंस्पेक्टर राजघाट विजयराज सिंह, सीओ कोतवाली डीएन शुक्ल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को स्कूल से बाहर निकाला। इस बीच करीब 100 की संख्या में स्कूल पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने की कोशिश पर इन लोगों को उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें रेती चौक के रहने वाले गुड्डू गांधी का सिर फट गया।
विज्ञापन


लाठीचार्ज के बाद एसपी (सिटी) सत्येंद्र कुमार , सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। डायरेक्टर के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद स्कूल में ताला लगा दिया। दोपहर में जाफरा बाजार स्थित दूसरी ब्रांच को भी बंद करा दिया गया। दोपहर दो बजे आरोपियों को जनता के सामने लाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के लोगों ने घंटाघर में जाम लगाकर दुकानें बंद करा दीं। बवाल की सूचना पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने पीड़ित बच्ची के चाचा को थाने ले जाकर हिरासत में लिए गए लोगों को दिखाकर विवाद खत्म कराया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए स्कूल की शिक्षिकों के साथ ही कर्मचारियों को महिला थाने ले जाकर पीड़ित बच्ची से शिनाख्त कराई। स्कूल के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, दो शिक्षकों के अलावा रुस्तमपुर की रहने वाली एक दाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में शिक्षकों ने किया हंगामा
अपराधियों की तरह थाने में लाकर पूछताछ करने से नाराज फन एंड लर्न स्कूल की महिला शिक्षकों ने थाने में हंगामा किया। साथ में थाने आए घरवालों ने पुलिस पर बदनाम करने का आरोप लगाया। एक घंटे तक थाने में हंगामा हुआ। एसपी (सिटी) ने सभी से जांच में सहयोग करने की अपील कर शांत कराया।

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि

disturbance in gorakhpur on rape in play school.

बच्ची से रेप की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों ने खून बहने का कारण चोट लगना बताया है। दाई को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अब चोट लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है। बच्ची के परिवार के लोग प्रशासन पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे हैं।

स्कूल में रेप की घटना के बाद सीएमओ के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर सुषमा सिन्हा ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टर ने प्राइवेट पार्ट के पास चोट लगने से खून बहने की बात कही है। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसपी (सिटी), एडीएम (सिटी) तथा सिटी मजिस्ट्रेट ने महिला थाने में बच्ची से बातचीत की और इसकी वीडियोग्राफी कराई।

पुलिस का दावा है कि बच्ची ने बाथरूम में धक्का देकर गिराने की बात कही है। विवाद बढ़ने का कारण पुलिस स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की लापरवाही मान रही है। रविवार को शिक्षिकाओं का पुलिस फिर से बयान लेगी। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही पीड़ित बच्ची के बयान में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल में बच्ची को चोट लगने के बाद डायरेक्टर, प्रिंसिपल ने इसे छिपाने की कोशिश की जिसके कारण मामला बढ़ा। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस स्कूल के साथ ही घंटाघर में बवाल करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विधानसभा में उठाएंगे मामला : आरएमडी

नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल शनिवार की शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने एसएसपी से बात करके आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि न होने की बात सामने आने पर उन्होंने पास्को एक्ट के तहत आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामला विधानसभा में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed