फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   disturbance in agra.

आगरा: बारावफात के जुलूस पर पथराव-फायरिंग

Mon, 05 Jan 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 05 Jan 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
disturbance in agra.

आगरा में बारावफात के जुलूस के दौरान नाई की मंडी के मिश्रित आबादी क्षेत्र फूल वाली गली तिराहा पर बवाल हो गया। जुलूस में शामिल गाड़ियों से बिजली के तार टूटने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने डट गए।

विज्ञापन


पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर और बोतल चले। फायरिंग भी की गई। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दर्जनों लोग घायल हो गए। दुकानों में तोड़फोड़-लूटपाट की। भारी फोर्स आने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। बवाल तकरीबन पौन घंटे चला।
विज्ञापन


एक समुदाय का जुलूस शाम तकरीबन 6:30 बजे मीरा हुसैनी होते हुए नाई की मंडी चौराहे की ओर जा रहा था। पुलिस भी साथ थी।

बिजली गुल होने के बाद शुरू हुआ विवाद

disturbance in agra.

पुलिस चौकी के पास फूल वाली गली तिराहा का इलाका मिश्रित आबादी क्षेत्र है। जुलूस में शामिल मेटाडोर और टैंपो पर म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे। गली में घरों में जा रहे नीचे लटके तार न फंसे इसलिए डंडे के सहारे उसे ऊपर उठाकर मेटाडोर पास कराने की कोशिश में कई तार टूट गए। घरों की बिजली गुल हुई तो दूसरे समुदाय के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने तार टूटने और इन्हें इस तरह से उठाने का विरोध जताया। इसी पर विवाद होने लगा।

कुछ ही देर में दोनों ओर से ईंट-पत्थर और बोतल फिंकाई शुरू हो गई। इससे बाजार में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। दुकानों और घरों पर भी जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की। दुकानदार शटर गिराकर अंदर ही कैद हो गए। बताया गया कि फायरिंग भी हुई। ईंट-पत्थर लगने और भगदड़ से दर्जनों लोग घायल हुए। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया।

सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी प्रोटोकाल अशोक कुमार त्रिपाठी, चार सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति नियंत्रित की। अधिकारियों ने फिर जुलूस को आगे निकलवा। जुलूस निकालने वाले लोग रिपोर्ट लिखाने को देर रात थाने पर जमा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed