राहुल गांधी को नहीं मिला अमेठी का निवास प्रमाण पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी माहौल में विरोधियों की आलोचना झेल रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से अघोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी को एक और बड़ा झटका लगा है।
अमेठी जिला प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी से निवास प्रमाण प्रत्र बनवाने का आवेदन रद्द कर दिया है।
एजेंसी के हवाले से जानकारी मिली है कि यह आवेदन अमेठी कांग्रेस के राजेंद्र सिंह की ओर से किया गया था।
प्रशासन ने क्यों रद्द किया आवेदन?
जानकारी के अनुसार अमेठी के जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी दी कि यह आवेदन खुद राहुल गांधी के द्वारा दिया जाना चाहिए था जिसमें उनके खुद के हस्ताक्षर हों, लेकिन यह आवेदन किसी दूसरे आदमी की ओर से आया है जो कानून के खिलाफ है।
उन्होंने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के आवेदन के साथ जो जरूरी दस्तावेज होने चाहिए वह भी नहीं थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि राहुल गांधी को निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है तो उन्हें इसके लिए खुद से आवेदन करना होगा और उसके साथ जरूरी दस्तावेज भी लगाना होगा।
राहुल क्यों ले रहे हैं निवास प्रमाण पत्र?
एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी प्रत्याशियों का बैंक अकाउंट होना जरूरी है और इसके लिए निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है।
अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राहुल गांधी के लिए निवास प्रमाण पत्र के लिए दिए आवेदन में मुंशीगंज गेस्ट हाउस को अस्थाई पते के रूप में दिया था जिसे लेकर ही जिला प्रशासन ने राहुल का आवेदन रद्द कर दिया।