फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Disputed statements on Cow slaughter

'गो हत्या करने वाले को नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते'

Fri, 23 Oct 2015 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
Disputed statements on Cow slaughter

गाय और गो हत्या पर विवाद और बयानों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमूमन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने विजयादशमी के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में कहा कि शास्त्रों की रक्षा करना आवश्यक है इसलिए हमें शस्त्र उठाना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना जरूरी है। मोहर्रम पर विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि मोहर्रम में खुले आम हथियार लहराए जाते हैं तब कोई कुछ नहीं कहता। साध्वी के इस कार्यक्रम के दौरान खुले में तलवारें भी लहराई गईं।

विज्ञापन

'मोदी भी नहीं बचा सकते'

Disputed statements on Cow slaughter

वहीं आज वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गोहत्या करने वालों को खुद नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि 'गोहत्या कर के कोई भारत में नहीं रह सकता, ये भ्रम नहीं रखना चाहिए कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव या नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को बचा लेंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मुसलमान हिंदू की भावना का आदर करें और गोहत्या की बंदी के कानून का पालन करें। कोई कानून का उल्लंघन करके हिंदू भावना का अपमान करना चाहेगा तो जवाब मिलेगा। कोई हिंसक जवाब देगा तो कोई शांत लेकिन प्रतिक्रिया जरूर आएगी।'

राम मंदिर के मुद्दे पर तोगड़िया ने कहा कि 'राम मंदिर बनाने का एक ही रास्ता है जिस तरह से सोमनाथ मंदिर बना था। इसी तरह सरदार पटेल ने भी किसी से कोई सहमति नहीं ली थी। अब राम मंदिर के लिए भारत की संसद में कानून बने, वही एक रास्ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed