फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dispute over the appointment of BHU Vice Chancellor

BHU के कुलपति की नियुक्ति पर विवाद

Fri, 02 Jan 2015 03:04 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the appointment of BHU Vice Chancellor

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नए कुलपति गिरीश त्रिपाठी की नियुक्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि त्रिपाठी की नियुक्ति को हरी झंडी देने वाले मंत्रालय की खोज एवं चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गिरिधर मालवीय के त्रिपाठी से पुराने संबंध रहे हैं।

इस मामले को लेकर हितों के टकराव का आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

कांग्रेस ने मांगा सरकार से जवाब

Dispute over the appointment of BHU Vice Chancellor

गिरिधर मालवीय दरअसल मदन मोहन मालवीय के पोते हैं। वह नरेंद्र मोदी की बनारस से उम्मीदवारी के प्रस्तावक भी रहे हैं। आरोप है कि इलाहाबाद की पंजीकृत सोसायटी सेवा समिति में मालवीय अध्यक्ष थे, जबकि त्रिपाठी समिति के सचिव और प्रबंधक थे।

कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसे लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए। गिरीश त्रिपाठी लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं।

बीएचयू में अभी पिछले महीने ही गिरीश त्रिपाठी की कुलपति के तौर पर नियुक्ति हुई है। वह इलाहाबाद युनिवर्सिटी में आर्थिक विभाग में प्रोफेसर थे। साथ ही वह संघ के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल के भी बेहद करीबी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed