फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dispute in barat due to over age of groom

मियां-बीवी राजी... पर बिरादरी की अड़ंगेबाजी

Fri, 05 Jun 2015 01:54 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
dispute in barat due to over age of groom

फीरोजाबाद के नारखी धौंकल में लड़की और उसके परिवारीजन शादी के लिए तैयार थे, लेकिन बिरादरी और गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे के अधिक उम्र व एक गोत्र का होने का आरोप लगाते हुए बरात नहीं चढ़ने दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व बारातियों को भी पीटा और पथराव कर दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी होते ही सीओ टूंडला के साथ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में विवाह कराया।
विज्ञापन


हमले में घायल दरोगा एवं दो सिपाहियों एवं दो बारातियों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया है। दूल्हे के पिता ने दस नामजदों के खिलाफ मारपीट एवं बलवे का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दीं लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के की उम्र और गोत्र पर मचा बवाल

dispute in barat due to over age of groom

नारखी धौंकल निवासी गोपाल सिंह प्रजापति ने अपने बेटी रेनू का विवाह फीरोजाबाद के थाना उत्तर के लोहिया नगर निवासी जयंती प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र के साथ तय की थी। बुधवार को बारात गांव में पहुंची।

बारातियों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। तभी किसी ने दूल्हे की उम्र अधिक होने की बात कही और लड़के के गोत्र पर भी सवाल उठा दिया। इस पर लड़की पक्ष की बिरादरी के लोगों ने शादी का विरोध करना शुरू कर दिया। बाद में दूसरी बिरादरी के लोग भी विरोध में इनके साथ शामिल हो गए।

लड़की के पिता ने बारात चढ़ाने की तैयारी शुरू की तो उन्होंने बारात नहीं चढ़ने देने की धमकी दी। गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। दूल्हे पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना नारखी से एसआई रामवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।

पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह

dispute in barat due to over age of groom

पुलिस फोर्स ने बारात चढ़ाने की बात कही तो शादी का विरोध कर रहे लोगों ने बारातियों के साथ पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए पथराव शुरू कर दिया। मारपीट एवं पथराव होते ही अफरा-तफरी मच गई। हमले में एसआई रामवीर, सिपाही सुभाष एवं धर्मेंद्र के चोटें आई।

बताते हैं कि दरोगा की रिवाल्वर छीनने का भी प्रयास किया गया। गांव में बवाल की सूचना पर सीओ टूंडला प्रशांत कुमार, पचोखरा, नारखी और फरिहा सहित कई थानों का फोर्स गांव में पहुंच गया।

पुलिस फोर्स के पहुंचते ही आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। वहीं घायल एसआई रामवीर सिंह, सिपाही सुभाष, धर्मेंद्र और बाराती लोहिया नगर निवासी धीरज कुमार व अनिल कुमार पुत्रगण राधेश्याम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

थाना नारखी पुलिस ने नारखी धौंकल के मामले में लड़के के पिता जयंती प्रसाद पुत्र होरीलाल की तहरीर पर नारखी धौंकल के निवासी बाली, टीटू, सुरेश, महेश, भंवरपाल सिंह, लायक सिंह, इस्माइल, इजराइल, गुड्डू, नरेशपाल के खिलाफ मारपीट, बलवा एवं सरकारी कार्य में बाधा का अभियोग दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed