{"_id":"606ce19c-43b0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dispense-with-question-hour-says-hamid-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में हंगामे पर अंसारी का कड़ा रुख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में हंगामे पर अंसारी का कड़ा रुख
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Dec 2012 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल के दौरान सांसदों के लगातार हंगामा करने पर कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
अंसारी ने मंगलवार को सांसदों को चेताते हुए प्रश्नकाल के समय में फेरबदल के लिए रूल्स कमेटी की बैठक की घोषणा की। सांसदों को सदन में उनकी करतूतों का आईना दिखाते हुए अंसारी ने ऐलान किया कि कमेटी की बैठक में वह प्रश्नकाल को खत्म करने की पेशकश करेंगे। कमेटी की बैठक बुधवार को होगी।
अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए सभापति ने कहा कि सांसदों के रुख को देखते हुए उनके सामने दो ही विकल्प बचे हैं। वह रूल्स कमेटी से प्रश्नकाल के लिए दिन का कोई और वक्त तय करने को कहें या फिर प्रश्नकाल के प्रावधान को ही खत्म करने की सिफारिश करें।
विज्ञापन
अंसारी ने सांसदों से कहा कि वे प्रश्नकाल में दिए जाने वाले जवाब के प्रति गंभीर नहीं हैं। अंसारी के आक्रामक तेवरों को देखते हुए ज्यादातर सांसद शांत हो गए लेकिन वॉलमार्ट की लॉबिंग के मसले पर शोर मचा रहे कुछ सांसद फिर भी नहीं माने।
विज्ञापन
अंसारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान ऐसे कई मौके आए हैं जब प्रश्नकाल के दौरान सांसदों के हंगामे की वजह से सभापति या पीठासीन अधिकारी लाचार से हो गए। इसी वजह से उन्हें रूल्स कमेटी की बैठक बुलानी पड़ी है।
अंसारी के इस ऐलान पर भाजपा के वरिष्ठ सांसद वेंकैया नायडू ने प्रश्नकाल को बाधित करने को जायज ठहराते हुए कहा कि पूरे देश के साथ वह भी सरकार के रुख से विचलित हैं। लिहाजा उनके पास सदन की कार्यवाही के सबसे पहले काल में मुद्दे को उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
साथ ही नायडू ने सभापति से कहा कि वह इन मुद्दों पर सरकार का साथ नहीं दें। उधर अंसारी के इस कदम को कांग्रेस ने सदन के बाहर अपनी नैतिक जीत बताते हुए कहा कि विपक्ष सरकार पर हमला कर गलत कर रही है।