फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   discussion over the hanging of yakub in not good

बंगाल-बिहार के राज्यपाल ने दी मीडिया को नसीहत

Sun, 02 Aug 2015 08:07 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
discussion over the hanging of yakub in not good

मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद चैनलों पर छिड़ी बहस पर पश्चिमी बंगाल व बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


वे बोले कि चैनलों पर खुली बहस कर याकूब की फांसी पर सवाल उठाना देशहित में नहीं है। इससे माहौल खराब होता है। वहीं, उन्होंने याकूब को लेकर सोशल मीडिया पर की गईं टिप्पणियों को भी अनुचित बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में सोशल मीडिया भी समाज में मतभेद पैदा कर रहा है।

सोशल मीडिया पर भी की टिप्पणी

discussion over the hanging of yakub in not good

शनिवार को आगरा आए पं. बंगाल व बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का आगरा कॉलेज में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कमला नगर में अपनी बहन के यहां पहुंचे।

केसरी नाथ त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मीडिया ऐसे संवेदनशील मामलों में कानून पर सवाल उठाकर बेवजह की बहस आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed