फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Discrepancies surface in list of BJP donors

भाजपा को मिले चंदे में गड़बड़ियां

Wed, 25 Feb 2015 05:41 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
Discrepancies surface in list of BJP donors

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के चंदे में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। भाजपा ने उस मुद्दे को जमकर उछाला और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया था। हालांकि नतीजे उसकी उम्मीदों उलट आए थे और वह औंधे मुंह गिरी।

विज्ञापन


एसोशिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिले चंदों को विश्लेषण किया है। विश्लेषण के नतीजे पार्टी के जख्मों पर नमक छिड़क सकते हैं। एडीआर ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को जो चंदे मिले थे, उसमें भी कई गड़बड़ियां थी।
विज्ञापन


एडीआर ने कहा है भाजपा को कई चंदे एक ही चेक और डिमांड ट्राफ्ट नंबर से दिए गए। चार लाख रुपए से अधिक का चंदा अज्ञात श्रोतों से आया।

दो अलग-अलग चंदों में एक ही चेक या ‌डीडी

Discrepancies surface in list of BJP donors

भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए चंदे के आंकड़ों के मुताबिक, कम से कम आधा दर्जन लेनदेन ऐसे थे, जिनमें गड़बड़ियां थीं। दो अलग-अलग चंदों में एक ही चेक या ‌डिमांड ड्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया।

उदाहरण के ‌लिए एटूजेड ऑनलाइन सर्विसेज, जिसने अपना पता टेक पार्क, टॉवर इ, एयरपोर्ट रोड, येरवदा, पुणे दर्ज कराया था, उसने ‌डिमांड ड्राफ्ट नंबर 957 से भाजपा को 84 लाख रुपए चंदा दिया। उसी ‌डिमांड ड्राफ्ट नंबर से जुमाना गुलाम वाहनवती नाम के एक व्यक्ति ने भाजपा को 20 लाख रुपए का चंदा दिया।

वाहनवती का पता 21, बकले रोड, नाथालाल पारेख मार्ग, कोलबा, मुंबई दर्ज था।

चंदा देने वालों का नाम और पता ही स्पष्ट नहीं

Discrepancies surface in list of BJP donors

बिलकुल ऐसे ही रवि डेवलपर्स और रवि डेवलपमेंट्स नाम से 7.5-7.5 लाख रुपए के चंदे ‌भाजपा को दिए गए, लेकिन दोनों चंदों का चेक नंबर 793956 ही था। इन दोनों ने अपना पैन नंबर और पता भी नहीं दिया।

प्रवीण कुमार ने व्यक्तिगत स्‍तर पर भाजपा के खाते में 5 लाख रुपए का चंदा दिया। 5 लाख की रकम देने के लिन दो बार ट्रांजेक्‍शन किया गया, हालांकि दोनों बार एक ही चेक नंबर 826592 का इस्तेमाल किया गया। कुमार का कॉटेक्‍ट डिटेल भी नहीं दिया गया था।

ऐसे चंदे भी आए, जिनमें देने वालों ने अपना नाम और पता ही स्पष्ट नहीं किया। एक चंदे में देने वाले का नाम VV था, जबकि एक अन्य चंदे में देने वाले का नाम BJP।

हालांकि भाजपा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये गड़बड़िया टाइपिंग के कारण हुई रही होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का एकाउंट ‌डिपार्टमेंट मामले की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed