फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   discord in home ministry: why LC Goyal takes VRS

पूर्व गृहसचिव एलसी गोयल के इस्तीफे की असली वजह सामने आई

Fri, 04 Sep 2015 01:45 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
discord in home ministry: why LC Goyal takes VRS

मोदी सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान की प्रमुख रहीं विजयलक्ष्मी जोशी के उनके कार्यकाल के पहले ही वीआरएस लेने के बाद पूर्व गृह सचिव एलसी गोयल का मुद्दा फिर एक बार उभरकर सामने आया है। गोयल के इस्तीफे की वजह को लेकर कुछ नई बातें सामने आई हैं।

विज्ञापन


द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एलसी गोयल और राजनाथ सिंह के बीच कई मुद्दों को लेकर काफी मतभेद थे जिसकी वजह से गोयल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह 'निजी कारण' और 'खुद का निर्णय' बताया था। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वह कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
विज्ञापन


सामने आए सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक दिल्ली के फाइव स्टार होटल ली मेरीडियन की लीज में कुछ विसंगतियों के कारण राजनाथ सिंह उसकी सीबीआई जांच करवाना चाहते थे लेकिन एलसी गोयल लगातार इसकी जांच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुंदरम से हुई शुरुआत

discord in home ministry: why LC Goyal takes VRS

राजनाथ सिंह ने आखिरकार 31 अगस्त को इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए जिसके बाद उसी दिन पूर्व गृह सचिव एलसी गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सामने आए दस्तावेजों से यह साफ जाहिर होता है कि कई मामलों को लेकर मंत्री और सचिव के बीच काफी मतभेद थे। इन दोनों के बीच मतभेदों की शुरुआत तमिलनाडु कैडर की आईपीएस अधिकारी अर्चना रामसुंदरम के निलंबन से हुई जो दिल्ली के फाइव स्टार होटल ली मेरीडियन की सीबीआई जांच और एलसी गोयल के इस्तीफे पर जाकर खत्म हुई।

हालांकि, अपने इस्तीफे के बाद पूर्व गृह सचिव को यह कहते हुए भी सुना गया कि मंत्रियों और अधिकारियों के दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए जाने चाहिए। अब इसके पीछे मुख्य कारण क्या था वो तो एलसी गोयल ही जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed