{"_id":"a6f97426-5365-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"disabilities-senior-citizens-will-also-benefit-from-mgnreg","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग, वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा मनरेगा का लाभ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विकलांग, वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा मनरेगा का लाभ
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
Updated Mon, 31 Dec 2012 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) योजना का फायदा अब विकलांग और वरिष्ठ नागरिक भी उठा सकेंगे। सरकार ने विकलांग (शारीरिक और मानसिक) व्यक्तियों को इस योजना में शामिल किया है।
विज्ञापन
यही नहीं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों को भी मनरेगा में उनके स्वास्थ्य व क्षमता के हिसाब से रोजगार देने की शुरुआत की है। सरकार का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति शारीरिक श्रम की बजाए अपने अनुभव का योगदान कर योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि अभी तक मनरेगा के तहत उन्हीं लोगों को रोजगार दिया जा रहा था जो शारीरिक रूप से सक्षम थे लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर, विकलांग और गरीब बुजुर्गों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में सरकार के पास लगातार सुझाव आ रहे थे। इसके चलते केंद्र ने इसमें विकलांग और बुजुर्गों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
जैन के मुताबिक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों को उनकी क्षमता के मुताबिक रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे उन लाखो लोगों को लाभ मिल सकेगा जो काम करने में सक्षम होने के बावजूद विकलांगता के चलते कमाने में असमर्थ हैं।
साथ ही उन बुजुर्गों को भी फायदा होगा, जोकि अनुभव होने के बावजूद शारीरिक बल के अभाव में कोई काम नहीं सकते हैं और इसके चलते गरीबी व लाचारी के दिन गुजारने को मजबूर हैं।