फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dirty talk with 10 thousand women

आगरा की 10 हजार महिलाओं से की ‘गंदी बात’

Wed, 16 Dec 2015 08:31 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
dirty talk with 10 thousand women

महिलाओं से छेड़खानी सिर्फ सड़क पर नहीं की जा रही। मनचले फोन पर भी परेशान कर रहे हैं। वीमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090 के हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि छेड़खानी के लिए फोन को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन साल में आगरा की 10 हजार महिलाओं से फोन पर ‘गंदी बात’ की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सोशल साइट्स से भी हमले हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकार छात्राएं बन रही हैं। हेल्पलाइन 15 नवंबर को शुरू की गई थी। तब से 30 नवंबर 2015 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इनके मुताबिक ,इस अवधि में आगरा की 11,067 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें 10,993 का समाधान कर दिया गया। जबकि 74 अभी लंबित हैं। इन शिकायतों में फोन पर परेशान किए जाने के मामले 10,343 रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट्स से भी हमला

dirty talk with 10 thousand women

फोन पर-10343
सोशल साइट्स पर- 197
सार्वजनिक जगहों पर- 302
घरेलू हिंसा- 103
पहले निशाने पर छात्राएं
- कामकाजी महिलाएं    1664
- गृहणी    3907
- छात्राएं    5496
बुजुर्ग महिलाओं को भी सताया
0-15      72
15-20    2598
20-25    4065
25-30    1913
30-40    1661
40-50    583
50 से ऊपर 173

ऐसे काम करती है हेल्पलाइन

dirty talk with 10 thousand women

: किसी महिला की 1090 पर शिकायत आते ही उसे संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को बताया जाता है।
: अगर फोन पर पहली बार परेशान किया गया है तो आरोपी को अभिभावक के साथ थाना बुलाया जाता है।
: उसे समझाया जाता है कि दोबारा परेशान किया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
: शिकायत का समाधान होने तक हेल्पलाइन से मॉनिटरिंग की जाती है।
: अगर कोई फोन पर बार-बार परेशान करे तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाता है।

शर्मनाक करतूत
- तीन दिन पहले ही शहर की एक मॉडल की तस्वीर फेसबुक पर अपलोड कर उसे कॉल गर्ल बता दिया गया। इस मामले में केस दर्ज कराया गया।
- पिछले महीने एक मनचला पकड़ा गया जो महिलाओं के नहाते समय उनकी मोबाइल की वीडियो रिकार्डिंग करता था, इसे नेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।
- दो महीने पहले एत्माद्दौला में महिला ने दो मनचले पकड़वाए थे, जो फोन पर उसे परेशान करते थे।

पावर एंजिल करेंगी मदद
पुलिस अब हर इंटर कॉलेज में दो छात्राओं को पॉवर एंजिल बना रही है। ये शक्ति परी स्कूल या आस-पास कहीं भी छेड़छाड़ होने पर पुलिस से शिकायत कर उन पर कार्रवाई कराएंगी। पावर एंजिल की प्रभारी सीओ कोतवाली मनीषा ने बताया कि कई स्कूलों में पावर एंजिल बनाई जा चुकी हैं।

शिकायतों में पांचवें नंबर पर आगरा
हेल्पलाइन पर की गई महिलाओं की शिकायत आगरा पांचवें नंबर पर रहा है। पहले पर लखनऊ, दूसरे पर कानपुर, तीसरे पर इलाहाबाद, चौथे पर वाराणसी है।

''फोन पर परेशान किए जाने के मामले में महिलाएं चाहे तो आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा सकती हैं। जिस नंबर से कॉल आ रही है, उसे मोबाइल कंपनी से ब्लॉक कराया जा सकता है। इसके अलावा 1090 पर शिकायत की जा सकती है।''
- लक्ष्मी सिंह ( डीआईजी )

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed