फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   director genral police Conference at gujrat

पुलिस सम्मेलन में आतंकवाद व आईएस के खतरे पर चिंता

Sun, 20 Dec 2015 03:52 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 03:52 AM IST
विज्ञापन
director genral police Conference at gujrat

डीजीपी/आईजी पुलिस के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की सुरक्षा स्थिति विशेषकर आतंकवाद और महिला सुरक्षा की समीक्षा की।

विज्ञापन


सम्मेलन में आतंकवाद, आईएस के खतरे को लेकर खास चिंता जताई गई। युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने से कैसे रोका जाए इस पर भी गंभीर चर्चा हुई। इससे पहले कच्छ में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने योग भी किया। मोदी ने श्वेत रण में सूर्योदय का शानदार नजारा भी देखा।
विज्ञापन

छाया रहा आईएस और आतंकवाद

director genral police Conference at gujrat

गुजरात में कच्छ के रण में सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों पर आधारित सत्रों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कच्छ में डीजीपी सम्मेलन में यह सकारात्मक दिन रहा। यहां सुरक्षा से संबंधित मुद्दों, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन पर चर्चा हुई, और प्रस्तुतियां दी गईं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 200 पुलिस अधिकारियों के साथ 45 मिनट के योग सत्र में हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर मौजूद अधिकारी ने कहा सुबह छह बजे शुरू हुए इस सत्र में गृह राज्यमंत्री हरीभाई चौधरी और किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट के सहयोगी टहलने के लिए तंबुओं से बनाए गए शहर में गए और सूर्योदय के शानदार दृश्य के गवाह बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed