फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dino morea online prasad.

प्रसाद में फर्जीवाड़ा: 550 रुपए में सिर्फ एक पेड़ा

Wed, 01 Apr 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
dino morea online prasad.

अमेरिकी कंपनी क्लाउड डाटा लैब्स की तकनीकी मदद से संचालित फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और मलय परीखा की साझेदारी वाली कंपनी डीओटी ई-साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के ऑनलाइन प्रसाद के तीन तरह के पैकेट मिले हैं। कुछ में सिर्फ एक पेड़ा है तो कुछ में तीन। ड्राईफूट्स के प्रसाद का भी पैकेट मिला है। इस कंपनी का काम अभी तक शुरू न होने का दावा खुद मुख्य कार्यपालक अधिकारी कर रहे थे लेकिन मंगलवार की दोपहर ऑनलाइन प्रसाद के ये पैकेट खुफिया विभाग के हाथ लग गए।

विज्ञापन


पूछताछ में कर्मियों ने बताया कि नागपुर, मुंबई के दफ्तरों से भेजी जाने वाली भक्तों की सूची के आधार पर प्रसाद ब्लू डार्ट कुरियर से भेजा जाता है। हालांकि कर्मचारियों ने पूछताछ में सफाई भी दी कि अभी ट्रायल के तौर पर सिर्फ एमडी के रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को ही ऑनलाइन प्रसाद भेजा जा रहा है। उधर, ऑनलाइन भक्ति वेबसाइट के दफ्तर में पूछताछ करने वाली टीम के बारे में एएसपी (ज्ञानवापी सुरक्षा) राकेश कुमार ने अनभिज्ञता जताई। कहा कि वो कौन लोग थे उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन


बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के करार से पहले विवादों में घिरी फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया की कंपनी के दफ्तर से प्रसाद की पैकिंग और बुकिंग के प्रमाण मंगलवार को मिल गए। सादे लिबास में कंपनी के दफ्तर में पहुंचे आठ अधिकारियों, कर्मचारियों ने वहां के कर्मचारियों से आधे घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 रुपए में बेच रहे पैकेट

dino morea online prasad.

पूछताछ के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी प्रसाद का पैक डिब्बा साथ ले गए। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने सरस्वती फाटक स्थित विश्वनाथ मंदिर कार्यालय के उत्तर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से लगे भवन में चल रहे कंपनी के कार्यालय में दोपहर करीब 1:10 बजे प्रसाद की बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की। सात इंच लंबा और पांच इंच चौड़ा आई भक्ति के प्रिंट डिब्बे में प्रसाद की पैकिंग पाई गई।

आईभक्ति के डिब्बे को खोलवाकर अफसरों ने उसमें प्रसाद के नाम पर रखी वस्तुओं की सूची भी बनाई। इसके कुछ डिब्बों में एक पेड़ा, को कुछ में तीन पेड़ा के अलावा रुद्राक्ष का एक दाना, छोटी चुनरी, बाबा विश्वनाथ का चित्र, मौली, भस्मी, एक छोटे आकार के पन्ने पर छपे विश्वनाथाष्टक मंत्र को रखा हुआ पाया गया। यहां कंपनी के दो कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी दी गई।

वेबसाइट पर इस ऑनलाइन प्रसाद की कीमत 550 रुपये दी गई है। जबकि पैकेट में मिली प्रसाद सामग्री के आधार पर इसकी कीमत कितनी हो सकती है, अंदाजा लगाया जा सकता है। कवर पैक डिब्बा के भीतर एक थैली भी लगाई गई है। इसके अलावा ब्रेकवल प्लास्टिक पैक अलग से प्रसाद के लिए दिया गया है। पूछताछ में कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अभी प्रसाद सिर्फ एमडी डिनो मोरिया और मलय के रिश्तेदारों और परिचितों को ट्रायल के तौर पर भेजा जा रहा है।

विदेशी कंपनी के हाई डेफिनेशन कैमरे गर्भगृह में जस के तस
विदेशी कंपनी की तकनीकी मदद से संचालित मुंबई की डीओडी ई-साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूजा और आरती के लिए गर्भगृह में लगाए गए हाई डेफिनेशन कैमरे मंगलवार को भी नहीं हटाए गए। हालांकि इस खबर के खुलासे के बाद मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही लेकिन मामला उच्च पदस्थ अफसरों से जुड़े होने की वजह से निर्देश का इंतजार किया जाता रहा। इस कंपनी के दो हाई डेफिनेशन कैमरे मंदिर में अफसरों के इशारे पर लगवाए गए हैं। इसमें एक गर्भगृह में है और दूसरा जहां अर्चक बैठकर मंत्रोच्चार करते हैं वहां लगा है। दोनों कैमरों का मॉनीटर कंट्रोल रूम मंदिर ज्ञानवापी पुलिस और मंदिर प्रशासन के नियंत्रण कक्ष से अलग परिसर के बाहर एक किराए के भवन में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed