{"_id":"0684bf78-b71a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"dimple-yadav-touch-feet-of-mulayam-singh-yadav-than-shouted-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और ससुर के पैर छूकर डिंपल ने लगाए नारे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...और ससुर के पैर छूकर डिंपल ने लगाए नारे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने अचानक ही सांसदों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन
डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों के साथ सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर स्पीकर के आसन के समक्ष नारेबाजी की। इस दौरान डिंपल यादव ने पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के पैर छूए और फिर नारेबाजी की।
विज्ञापन
लोकसभा में एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक जब 12 बजे फिर से शुरू हुई, तो सपा सदस्य सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग करते हुए आसन के समक्ष आ गए।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव भी सपा सदस्यों के साथ आसन की ओर बढ़ीं। इस दौरान डिंपल ने अग्रिम पंक्ति में बैठे सपा प्रमुख और अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के पैर छुए और उसके बाद नारे लगाने के लिए आसन की ओर बढ़ गईं। गौरतलब है कि डिंपल यादव यूपी के कन्नौज से सपा की सांसद हैं।