फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dimple anger on bjp' mp in parliament

संसद में BJP सांसदों से उलझीं डिंपल

Thu, 12 Jun 2014 06:21 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
dimple anger on bjp' mp in parliament

लोकसभा में सपा के संख्या बल की कमी सत्र के पहले ही दिन से साफ महसूस की जा सकती है। मगर बुधवार को डिंपल यादव ने इसकी कमी महसूस नहीं होने दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ सत्ता पक्ष की टोका-टोकी के खिलाफ अकेले उनकी पुत्रवधू डिंपल ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


इस दौरान वह भाजपा के सदस्यों को टोका-टोकी न करने की बार-बार नसीहत देती देखीं गईं। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जितनी बार मुलायम को भाषण के बीच टोका, डिंपल उतनी ही बार अपनी सीट से खड़ी होकर टोका-टोकी करने वाले सदस्यों से बहस में उलझती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछा महंगाई कब रूकेगी

dimple anger on bjp' mp in parliament

दरअसल, हुआ यूं कि चर्चा के दौरान मुलायम सरकार पर कुछ ज्यादा ही हमलावर थे। अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा पर लोगों को बहका कर बहुमत हासिल करने का आरोप लगाया।

महंगाई घटने के बदले और बढ़ने के आरोप लगाने पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने टोका-टोकी शुरू कर दी। जब टोका-टोकी कुछ ज्यादा ही बढ़ी तो मुलायम के बचाव में डिंपल ने मोर्चा संभाल लिया।

उन्होंने सत्तारूढ़ दल के सदस्यों को सच्चाई बर्दाश्त करने की बार-बार नसीहत दी। फिर कहा कि टोका-टोकी के बदले सदस्यों को यह बताना चाहिए कि महंगाई कब रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed