{"_id":"b0a8605fdaf9868d616edd05f0c6c2ab","slug":"digvijay-tweets-on-muzaffarnagar-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मायावती राज से बदतर है सपा शासन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मायावती राज से बदतर है सपा शासन'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधा है। सिंह ने सपा शासन को बसपा सुप्रीमो मायावती के राज से बदतर करार दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर किए गए ट्वीट में कहा है कि सपा सरकार के इस कार्यकाल का ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। सपा सरकार उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। इससे अच्छा तो बसपा का शासन था।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि गैर भाजपा शासित राज्यों को सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में ज्यादा सचेत और सावधान रहने की जरूरत है।
एक अन्य ट्वीट में सिंह ने मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों की निंदा की है। साथ ही दंगों में मारे गए पत्रकार और अन्य लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कांग्रेस महासचिव ने लिखा है कि वह मुजफ्फरनगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों के सभी लोगों से शांति बनाए रखने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील करते हैं।