{"_id":"fcba9c298be6ad120b51333fb6c60ec2","slug":"digvijay-tweets-against-naredra-modi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी में सत्ता की भूख की कोई सीमा नहीं' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी में सत्ता की भूख की कोई सीमा नहीं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा तो कई कांग्रेस नेता मोदी के पीछे पड़ गए। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तो ट्वीट कर कहा कि मोदी में सत्ता की भूख की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के भाषण को लेकर उनके और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के विचार एक जैसे हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात के भुज में दिए भाषण में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई थी। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने यह टिपण्णी की है।
विज्ञापन
इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी के भाषण पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे दिन नेताओं को एक-दूसरे की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
वहीं, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नरेंद्र मोदी की तुलना कुंए के मेंढक से की है। उन्होंने मोदी के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो (नरेंद्र मोदी) कुएं के मेंढ़क जैसे हैं। जो कभी अपने कुएं से बाहर नहीं आया, फिर भी बहुत उत्साहित रहता है। कांग्रेस कभी भी उनकी बातें नहीं सुनती है और न ही मोदी की बातों को गंभीरता से लेती है।
मोदी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री पर जमकर हमला किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री की देश के लिए उपलब्धि पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उन्हें विकास के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती भी दी थी। मोदी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस पर भी कई बार चुटकियां लीं।