फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay targeted shivraj singh chauhan on scam

'घोटाले में 48 जगह से हटाया शिवराज का नाम'

Mon, 16 Feb 2015 10:11 PM IST
एजेंसी/भोपाल
एजेंसी/भोपाल Updated Mon, 16 Feb 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
digvijay targeted shivraj singh chauhan on scam

प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने भर्ती घोटाले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) पर  कोर्ट में जमा किए गए सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना था कि एसटीएफ ने नौकरी के लिए संविदा शिक्षकों के नामों की अनुशंसा करने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम एक्सल शीट में कई जगहों से हटा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी के समक्ष हलफनामा दाखिल किया जिसमें 48 स्थानों पर ‘सीएम’ शब्द होने की बात है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस शब्द को 21 जगह पर सिर्फ ‘मंत्री’ व 18 जगह पर ‘उमा भारती’ व एक जगह पर ‘एमएस’ से बदल दिया गया है।

कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये आरोप काल्पनिक, आधारहीन व अस्तित्वहीन हैं। मिश्रा ने कहा कि हमे एसआईटी, एसटीएफ और हाईकोर्ट में पूरा विश्वास है। यदि जरूरत पड़ी तो सरकार इन आरोपों की जांच करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed