{"_id":"ea5d0e04-9c48-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-stands-firm-on-remarks-on-two-power-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के दो ध्रुवीय मॉडल संबंधी बयान पर दिग्विजय कायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सत्ता के दो ध्रुवीय मॉडल संबंधी बयान पर दिग्विजय कायम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपने बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि शक्ति के दो ध्रुवों का मॉडल बहुत काम नहीं आया। दिग्विजय ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि वह अपनी राय पर कायम हैं लेकिन वह पार्टी लाइन पर ही चलेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'मुझे जो कहना था, वह कह दिया। लेकिन इसके साथ ही मैं पार्टी का एक अनुशासित सिपाही हूं और मैं पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन कंगा। पर मैंने अपने शब्द वापस नहीं लिए हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने हाल में कहा था, 'वह निजी तौर पर वह महसूस करते है कि शक्ति के दो ध्रुवों का मॉडल बहुत काम नहीं आया है। ऐसे दो ध्रुव नहीं होने चाहिए। मैं सोचता हूं कि जो भी प्रधानमंत्री हो उसे पूरे अधिकारों और शक्ति के साथ शासन करना चाहिए, हालांकि सोनिया गांधी ने सरकार के कामकाज में कभी किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया।'
विज्ञापन
भाजपा का कांग्रेस पर हमला
दिग्विजय के बयान को भाजपा ने उछालते हुए कांग्रेस पर वार किया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'दिग्विजय सिंह ने पहली बार सही बात कही है। उनके बयान के बाद यह साबित हो गया कि कांग्रेस में सत्ता के दो केंद्र है।'
हुसैन ने कहा कि जो बात अब तक विपक्ष और अन्य दल कहते रहे हैं वही बात अब कांग्रेस के एक महासचिव ने कही है जिसके बाद इस बारे में किंतु या परंतु लगाने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस ने बयान को नकारा
हालांकि कांग्रेस ने सत्ता के दो केंद्र के मॉडल के ठीक से काम नहीं करने की अपने महासचिव दिग्विजय सिंह की राय को नकार दिया है।
पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि पिछले नौ साल से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच जो संबंध और तालमेल है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए भविष्य की आदर्श स्थिति है।