फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay slams narendra modi on wife issue

'पत्नी को हक दिया नहीं, देश की महिलाओं को क्या देंगे'

Sun, 09 Mar 2014 07:58 AM IST
Updated Sun, 09 Mar 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
Digvijay slams narendra modi on wife issue

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्तिगत हमले जारी रखे हैं। दरअसल, नरेंद्र मोदी महिला दिवस के मौके पर महिलाओं से चाय पर चर्चा को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कटाक्ष किया।

विज्ञापन


दिग्गी राजा ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को हक नहीं देते। वह आखिर कैसे देश की आधी आबादी को हक दिलाएंगे।

'पत्नी का सम्मान नहीं क‌िया'

Digvijay slams narendra modi on wife issue

दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि उन्हें महिलाओं के प्रति थोड़ा भी सम्मान है तो वह बताए कि चुनाव के समय दाखिल हलफनामे में पत्नी के नाम के आगे का कॉलम खाली क्यों छूटता है।

मोदी ने कहा कि उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वह शादीशुदा है। उनकी एक पत्नी है। वह इसे छिपाते क्यों है।
    
राहुल गांधी कई बार कह चुके है कि किसी पर भी व्यक्तिगत हमले नहीं करने चाहिए। मगर कांग्रेस नेता लगातार हमले कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद मोदी को नपुंसक कह चुके हैं। राहुल ने इसकी निंदा भी की थी। अब दिग्विजय ने मोदी की निजी जिदंगी पर सवाल उठाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल की भतीजी ने भी साधा था न‌िशाना

Digvijay slams narendra modi on wife issue

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया तो वह देश की महिलाओं का क्या रक्षा और क्या सम्मान करेगा।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला जब कांग्रेस में शामिल हुई तो उन्होंने भी कहा कि जो व्यक्ति पति धर्म नहीं निभा सका। वह राष्ट्र धर्म क्या निभाएगा।

विज्ञापन

मोदी पर द‌िग्गी का न‌िज‌ी हमला

Digvijay slams narendra modi on wife issue

करूणा शुक्ला की इसी बात को आधार बनाकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मोदी पर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यशोदा बेन किराए के मकान में रहती हैं और मुश्किलों का सामना कर रही हैं। इसीलिए वे मोदी से कहेंगे कि उनको रहने के लिए घर और गाड़ी से लेकर पत्नी के तमाम हक उन्हें दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed