{"_id":"9460d47a076e0c85f161573797789e81","slug":"digvijay-singh-slams-modi-on-history-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गी ने भी उड़ाई मोदी की खिल्ली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्गी ने भी उड़ाई मोदी की खिल्ली
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश कुमार के बाद अब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा 'प्रधानमंत्री' नरेंद्र मोदी की इतिहास की समझ का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने ट्विटर पर मोदी के पटना रैली में दिए भाषण में हुई इतिहास संबंधी भूलों पर कटाक्ष किया और उन्हें इतिहास पढ़ने की हिदायत दे डाली।
दिग्विजय ट्वीट के जरिए संघ और भाजपा को नरेंद्र मोदी को इतिहास पढ़ाने की सलाह भी दी।
पटना रैली में मोदी के भाषण में हुई इतिहास संबंधी गलतियों का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने पूछा कि क्या सरस्वती शिशु मंदिरों में भी यही इतिहास पढ़ाया जाता है।
बुधवार को ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कविता के माध्यम से तंज कसते हुए लिखा-
बड़बोले जी ग्रेट,
उसे 'गंगा' पहुँचाया
कहेँ 'अखिल' कविराय
समझते सब को उल्लू
कहता यदि कोई और
डूबता भर कर चुल्लू ।
दिग्विजय सिंह इसी ट्वीट तक नहीं रुके। अगली ट्वीट में उन्होंने कहा-
'तक्षशिला' स्थित जहाँ,
वह है पाकिस्तान,
बड़बोले जी कह रहे,
यह बिहार की शान
यह बिहार की शान
'सिकन्दर' सतलुज आया
नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में अपनी गांधी रैली के दौरान तक्षशिला को बिहार में बताया था।
मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोदी के इतिहासज्ञान की राजगीर शिविर में जमकर खिल्ली उड़ाई थी। नीतीश के बयान के बाद से नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस और जेडीयू का चौतरफा हमला किया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में सरदार पटेल संग्राहलय के उद्घाटन के दौरान भी कांग्रेसी सांसद दिनशा पटेल ने मोदी के इतिहास के ज्ञान पर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद सभागार में मौजूद लोगों ने मोदी को फेंकू-फेंकू कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन