फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay-singh-slams-modi

दिग्विजय ने मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

Mon, 23 Sep 2013 09:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
digvijay-singh-slams-modi

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी को विकास कार्यों पर खुली बहस के लिए चुनौती दी है।

विज्ञापन


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि सुनकर अच्छा लगा कि मोदी समावेशी राजनीति की बातें कर रहे हैं। लेकिन क्या तेंदुआ अपने धब्बे बदल सकता है।

प्रवासी भारतीय समर्थकों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दिए भाषण में मोदी ने यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

मोदी ने वाजपेयी की एनडीए सरकार के विकास कार्यों और नीतियों को यूपीए से बेहतर बताया था। मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्विटर के जरिए दिग्विजय सिंह ने मोदी को विकास और राजकाज के मामले में खुली बहस की चुनौती भी दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने एनडीए शासन के समय के विकास के झूठे आंकड़े दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रवासी भारतीयों को दिए भाषण के दौरान मोदी ने कहा कि उम्मीद है कि 2014 का आम चुनाव 1977 की तरह लोगों की जनभावनाओं को प्रदर्शित करेगा।

मोदी ने कहा कि ये आम चुनाव किसी पद के लिए नहीं बल्कि गरीबों के आंसू पोछने के हैं। अगले साल आम चुनावों में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय, खासकर अपने समर्थकों से सार्थक भूमिका निभाने का अनुरोध किया।


मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि जैसे ही मैं अपना भाषण खत्म करूंगा, वे शुरू हो जाएंगे कि मोदी ने क्या कहा। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी सरकार के दौरान विकास दर 8.4 प्रतिशत थी, लेकिन अब विकास दर सिर्फ 4.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed