फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay singh seek Pinddaan yojna from CM Shivraj Singh Chouhan

'कन्यादान के साथ पिंडदान भी शुरू करें शिवराज'

Thu, 09 Jul 2015 01:07 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Digvijay singh seek Pinddaan yojna from CM Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज करते हुए कहा है कि उन्हें कन्यादान योजना के साथ ही पिण्डदान योजना भी शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने यह बात ट्वीट कर व्यापम घोटाले में बड़ी संख्या में मौतों को देखते हुए कही है। गौरतलब है कि शिवराज को प्रदेश में कन्यादान योजना शुरू करने के लिए मामा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि व्यापम घोटाले से जुड़े 46 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। विपक्ष के निशाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान बने हुए हैं। हालांकि मामले की जांच एसआईटी कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ती मौतों के कारण अपनी ही पार्टी के नेताओं के दबाव में आने के बाद शिवराज सिंह ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना?

Digvijay singh seek Pinddaan yojna from CM Shivraj Singh Chouhan

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना देश में सर्वाधिक लोकप्रिय स्कीम है।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में सरकार के खर्च पर प्रति वर्ष हजारों युवक-युवतियों को विवाह संपन्न कराया जाता है और उन्हें कन्यादान में उपहार स्वरूप भेंट भी प्रदान की जाती है। इस योजना में मिलने वाली राशि में से 10 हजार रुपए की एफडी वर-वधु के नाम ‌किए जाने का प्रावधान है।

इस राशि को भविष्य में नवविवाहित जोड़े अपने भावी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च कर सकते है। अन्य राज्यों में इस योजना को विभिन्न नामों से शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed