फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh on rahul gandhi

दिग्विजय सिंह राहुल के समर्थन में या विरोध में?

Sun, 29 Jun 2014 09:19 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh on rahul gandhi

राहुल गांधी के बारे में दिग्विजय सिंह के बयान ने तूल पकड़ लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी मिजाज से शासक नहीं है। राहुल को लोकसभा में पार्टी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।

विज्ञापन


दिग्विजय के इस बयान के बाद उनसे सफाई मांगी जाने लगी है। कहा जा रहा है कि ऐसा कह कर उन्होंने राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया है।

गोवा के एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा, मिजाज से वो सत्ताधारी व्यक्ति नहीं हैं। मिजाज से वो ऐसा व्यक्ति है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहता है।’

विज्ञापन

'राहुल को लेनी चाहिए थी जिम्मेदारी'

digvijay singh on rahul gandhi

दिग्विजय राहुल की ओर से लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व करने इनकार करने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। दिग्विजय से पूछा गया कि राहुल लोकसभा में कांग्रेस के नेता क्यों नहीं बने।

इस पर सिंह ने कहा, मैं कह सकता हूं कि लोकतंत्र में विपक्ष की जगह अहम होती है। चूंकि कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल है इसलिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।

बाद में दी सफाई

digvijay singh on rahul gandhi

बाद में बंगलूरू में इस मुद्दे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बयान को ठीक से समझा नहीं गया। मैंने यह कहा कि राहुल हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं। इसलिए वह सत्ता के लिए नहीं बने हैं। वह अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हमारे और उनके बीच यही अंतर है।

उनसे कहा गया कि उनका यह बयान गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल माना जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि हर कोई सत्ता के पीछे नहीं पड़ा है। यहां तक कि सोनिया गांधी ने भी कभी प्रधानमंत्री पद नहीं चाहा। गांधी परिवार और दूसरों में यही अंतर है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब अन्याय के खिलाफ लड़ने की बात आती है तो राहुल आक्रामक हो जाते हैं। राहुल पूरी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed