{"_id":"6c2d0224663145e941f420f5a9c66e30","slug":"digvijay-singh-on-asaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम पर दिग्विजय सिंह को अफसोस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम पर दिग्विजय सिंह को अफसोस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Sep 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने शासन काल में आसाराम को जमीन आवंटित करके भूल की और इसका उन्हें अफसोस है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने मांग की मौजूदा राज्य सरकार को यह जमीन वापस लेनी चाहिए। आसाराम फिलहाल रेप के आरोपों में जेल में बंद हैं।
दिग्विजय शनिवार को शाजापुर जिले में सुसनेर में आयोजित किसानों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने आश्रम के लिए आसाराम को इंदौर में जमीन आवंटित की थी।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जमीन के लीज एग्रीमेंट को रद्द कर देना चाहिए। इससे पहले दिग्विजय ने इंदौर में कहा था कि 1998 में सभी राजनीतिक पार्टियों ने आसाराम को जमीन आवंटित की थी।
विज्ञापन
उस समय कोई भी उनके चरित्र से वाकिफ नहीं था और किसी को पता नहीं था कि भविष्य में वह क्या करेंगे।
रामदेव को भी लिया निशाने पर
इस दौरान दिग्विजय सिंह योग गुरु रामदेव पर भी निशाना साधने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास 1100 करोड़ की संपत्ति है और उन्हें यह बताना चाहिए कि इतनी संपत्ति कहां से आई।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर टिप्प्णी करते हुए कहा कि वह केंद्र की वेलफेयर योजनाओं को पैसा अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में खर्च कर रहे हैं।