{"_id":"38a2c8594195119fd2fbf84db7b0ce99","slug":"digvijay-singh-invited-naxalites-to-join-congress-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय ने दिया नक्सलियों को न्योता!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्विजय ने दिया नक्सलियों को न्योता!
एजेंसी/पणजी
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
गोवा में जारी राज्य कांग्रेस के चिंतन शिविर से इतर पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय ने कहा, ‘नेपाल के माओवादियों ने जिस तरह हिंसा का रास्ता छोड़ा, नक्सलियों को भी उसी तरह मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि कांग्रेस सही दल है तो पार्टी में शामिल होने पर उनका बहुत-बहुत स्वागत है।’
मालूम हो कि दिग्विजय ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान भी हाल ही में इसी तरह का बयान दिया था। इस बयान पर नाम लिए बगैर भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल ने लोकसभा में दिग्विजय की आलोचना की थी।
विज्ञापन
हालांकि इस आलोचना से बेपरवाह दिग्विजय ने कहा कि उन्हें मालूम है कि उन्होंने झारखंड में क्या कहा था। दिग्विजय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग धर्म के नाम पर समाज को बांट रहे हैं और सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के खिलाफ काम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन