फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh given controversial statement on cbi director

'अगर तोता हैं तो पद छोड़ें सीबीआई निदेशक'

Sun, 19 May 2013 02:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 19 May 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh given controversial statement on cbi director

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बार सीबीआई पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा है कि अगर सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा अपने आपको पिंजरे में बंद तोता मानते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने यह तल्ख टिप्पणी ऐसे समय की है जब कोयला घोटाले की स्टेटस रिपोर्ट को सरकार के साथ साझा करने के मुद्दे पर सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र की तीखी आलोचना की है।


सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि सीबीआई 'सरकार के पिंजरे का तोता' बनकर रह गई है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने भी कहा था कि कोर्ट की टिप्पणी सही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था कि सीबीआई को स्वायत्ता देना ऐसा ही है, जैसे किसी थानेदार को स्वायत्ता देना।

दिग्विजय ने सवाल किया कि क्या आम आदमी एक थानेदार को स्वायत्ता देने के हक में है और उसे किसी के प्रति जवाबदेह भी ना रखें।

दिग्विजय ने ट्विटर पर कहा था कि सीबीआई को तोते की संज्ञा देकर क्या हम अपनी संस्थाओं को नीचा नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed