{"_id":"832c6bca-b8e1-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-singh-gave-advice-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और दिग्विजय ने सुप्रीम कोर्ट को दे डाली सलाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...और दिग्विजय ने सुप्रीम कोर्ट को दे डाली सलाह
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता कहे जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को सलाह दे डाली है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि सर्वोच्च अदालत अपना ऑब्जर्वेशन (विचार) दे रही है। उसे संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ऑब्जर्वेशन न करे, बल्कि न्यायिक आदेश दे ताकि उसके खिलाफ अपील की जा सके।
शहर के सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सीबीआई की रिपोर्ट में केवल सुझाव दिए गए हैं। विधि मंत्रालय सीबीआई का वकील नियुक्त करता है और उसे सुझाव देने का अधिकार है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं। आशंका अधिक है कि कैग की राजनीतिक महत्वाकांक्षा हो इसलिए कपोल कल्पित रिपोर्ट दे दी।
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन बंसल के मामले में कहा कि जांच में बंसल दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी। कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव पर इसका बहुत असर पड़ने की संभावना नहीं है।
जयललिता, मायावती, सपा पर भ्रष्टाचार के मामले चले फिर भी वे चुनकर आए। दरअसल यह विचारधारा की जीत है।
संघ के लोग आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। जनता ने बीजेपी को नकार कर दक्षिण भारत में उनके प्रभाव होने के दावे को दरकिनार कर दिया है।
सुधरेगी गंगा की हालत
गंगा के मूल प्रवाह को रोकने के मसले पर दिग्विजय ने कहा कि इस मामले में बनाई गई चतुर्वेदी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है।
उन्होंने 30-20 फीसदी मूल प्रवाह की सिफारिश की है, जबकि सदस्य सुनीता नारायण ने 50-30 फीसदी मूल प्रवाह का सुझाव दिया है। शुक्रवार को इस संबंध में पीएम से मुलाकात होनी है। अच्छा फैसला होने की संभावना है।