फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh criticises arvind kejriwal

‘आम आदमी’ नाम से भड़के दिग्विजय सिंह

Sun, 25 Nov 2012 11:42 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
भुवनेश्वर/एजेंसी Updated Sun, 25 Nov 2012 11:42 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh criticises arvind kejriwal

आए दिन नए खुलासों से सरकार की नींद हराम करने वाले अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम कांग्रेस के आला नेताओं को नागवार गुजर रहा है। उनका कहना है कि केजरीवाल की पार्टी ‘आम आदमी’ का नाम कांग्रेस की थीम से चुराया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर केजरीवाल की काफी आलोचना की है। कांग्रेस पार्टी का नारा है, ‘कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ।’ जबकि केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नाम ‘आम आदमी’ रखा है। इस शब्द के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह केजरीवाल का बौद्धिक दिवालियापन दर्शाता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पार्टी के एक अन्य महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि राजनीति को कैरियर के रूप में नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ (एआईकेएफ) के कार्यक्रम में दिग्विजय ने केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि पहले मिस्टर केजरीवाल को चुनाव जीतकर सांसद, विधायक या फिर पार्षद बनकर आने दें।


ओडिशा में कांग्रेस की बी टीम संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक और प्यारी मोहन महापात्र को फैसला करने दीजिए कि वे क्या हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल और ओडिशा जन मोर्चा एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह कांग्रेस की बी टीम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed