फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh attach on bjp or pmo

दिग्विजय ने मांगा मोदी सरकार से जवाब

Thu, 28 Aug 2014 04:05 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh attach on bjp or pmo

मोदी सरकार के मंत्रियों के बीच मची किचकिच पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने अंदाज में चुटकी ली है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइटस ट्विटर पर लिखा है दिल्ली में तो अफवाहों की गंगोत्री बहने लगी है। दिग्विजय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली शहर अफवाहों से भर गया है।

विज्ञापन


प्रकाश जावेडकर, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह और सदानंद गौड़ा समेत कई लोगों के नाम इन अफवाहों में शामिल हैं। क्या दिल्ली में अफवाहों की गंगोत्री बह रही है?

दिग्विजय सिंह ने पीएमओ और भाजपा पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएमओ और भाजपा बताए कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पर क्या आरोप हैं?

विज्ञापन


राजनाथ सिंह की बढ़ी दिक्कत

digvijay singh attach on bjp or pmo

गौरतलब है कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह उनके बेटे पर लगाए जा रहे आरोपों से काफी आहत हैं। गृह मंत्री का कहना है कि उनके बेटे पंकज सिंह के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

अफवाह थी कि एक केंद्रीय मंत्री के करीबी रिश्तेदार ने किसी का काम कराने के लिए रिश्वत ली थी। पीएम मोदी ने खुद उस शख्स को बुलाकर डांट लगाई थी और रुपए लौटाने के निर्देश दिए थे। पर बीच में यह अफवाह भी आई कि यह शख्स कोई और नहीं पंकज सिंह ही थे।

राजनाथ सिंह ने यहां तक कह दिया था कि वे देश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं। अगर उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोई अपराध प्रथम दृष्टयता सिद्घ हो जाएगा। उस दिन ही राजनीति और सार्वजनिक जीवन को ठोकर मारकर घर बैठ जाएंगे।

इससे पहले भी भाजपा के दो मंत्रियों को लेकर काफी अफवाह फैली थी। एक केंद्रीय मंत्री को उनके पहनावे को लेकर पीएमओ से फोन जा चुका है। वहीं एक दूसरे केंद्रीय मंत्री को सीधे पीएम मोदी ने फोन किया तो वह एक ‌बड़े उद्योगपति पति के साथ चल रही बैठक को खत्म करके सीधे घर पहुंचे।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed