फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh and sushma sawraj naming each other for pm candidate

दिग्गी को सुषमा में, सुषमा को दिग्गी में दिखे PM

Mon, 28 Oct 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh and sushma sawraj naming each other for pm candidate

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर दो और नेताओं के नाम सामने आ गए हैं। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से यह लड़ाई सुषमा स्वराज और दिग्विजय सिंह के बीच होने लगी है।

विज्ञापन


दोनों ही एक-दूसरे को प्रधानमंत्री पद का बेहतर उम्मीदवार बता रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मनगढ़ंत कहानी गढ़ने वाला मनोरोगी और झूठा करार देने के साथ ही सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद का बेहतर उम्मीदवार बताया।
विज्ञापन


सिंह ने लिखा कि, 'भाजपा चाहती है कि भारत की जनता इस (नरेंद्र मोदी) मनोरोगी और झूठे को वोट दे। क्या भाजपा कोई बेहतर नेता नहीं ढूंढ सकती है? सुषमा के साथ क्या दिक्कत है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सरदार पटेल की अंतिम यात्रा पर नहीं गए थे। दिग्विजय ने इस गलत कहते हुए ट्वीटर पर इस संबंध में प्रमाणा भी डाले हैं और मोदी को मनगढ़ंत कहानी बनाने वाला बताया है।

दिग्विजय सिंह का जवाब देने के लिए सुषमा स्वराज भी ट्वीटर की जंग में कूद गईं और उन्होंने दिग्विजय को राहुल गांधी से बेहतर बताया। उन्होंने कुछ ही घंटों में ट्वीट करके कहा, 'मुझे लगता है कि दिग्विजय सिंह राहुल गांधी से बेहतर उम्मीदवार (पीएम पद) होंगे'।

पहले भी लिया सुषमा का नाम
यह पहला मौका नहीं है जब दिग्विजय सिंह भाजपा की ओर से पीएम पद की उम्मीदवारी के लिए सुषमा स्वराज का नाम उछाल रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी के उम्मीदवार के तौर पर सुषमा का सामने आना उनका अधिकार बताया है।


सिंह ने कहा था कि ब्रिटेन की संसद में विपक्ष के नेता को प्रधानमंत्री की परछाई माना जाता है। सुषमा को भी पीएम की परछाई होना चाहिए। लेकिन मैं हैरान हूं कि सुषमा पीएम पद के उम्मीदवार के लिए किसी और का नाम घोषित कर रही हैं।... सुषमा जी यह आपका अधिकार है।

कांग्रेस महासचिव के इस रवैये पर सुषमा ने कहा था कि विवाद खड़े करना सिंह की पुरानी आदत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed