फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay singh again raise voice to elect rahul gandhi new chief of congress

राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष, मिलेगी पार्टी को ताकत!

Sat, 10 Jan 2015 08:59 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
digvijay singh again raise voice to elect rahul gandhi new chief of congress

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कमान देने की उठ रही मांगों को पार्टी खारिज नहीं कर रही है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि पार्टी में अध्यक्ष बनने की एक चुनावी प्रक्रिया होती है। इसके अंतर्गत ही अध्यक्ष का चुनाव होता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने लगातार कहना शुरू कर दिया है कि राहुल को पार्टी की कमान सौंपनी चाहिए। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस को राहुल के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस के अंदर घमासान छिड़ा हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की एक प्रक्रिया होती है। इसके तहत ही अध्यक्ष बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने की है मांग

digvijay singh again raise voice to elect rahul gandhi new chief of congress

दिग्विजय सिंह ने जब पहली बार राहुल को अध्यक्ष बनने की वकालत की थी तो पार्टी के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार ने इसका विरोध किया था।

फोतेदार ने कहा था कि दिग्विजय सिंह स्वार्थी हैं और अपने राजनीतिक हितों के लिए वह ऐसी बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। पिछले कई दिनों से लगातार इस तरह की मांग उठती रही है।

लोकसभा चुनावों और फिर चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को एक पूरे देश भर में जनसंपर्क यात्रा करने के बारे में कहा है। साथ ही आक्रामक रूख अपनाने के बारे में कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed