फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay Singh accepted marries with Amrita.

दिग्विजय सिंह ने कर ली अमृता राय से शादी

Sun, 06 Sep 2015 04:29 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh accepted marries with Amrita.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से शादी कर ली है। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने अमृता से रिश्ते की बात कबूल की थी। उसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने पिछले महीने चेन्नई में टीवी एंकर अमृता राय से शादी कर ली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री इस समय अमेरिका में हैं। 68 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के करीबी सूत्रों ने उनकी शादी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इस मामले में पुष्टि के लिए अखबार ने अमृता राय से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। हालांकि राज्य सभा टीवी कार्यालय के स्टाफ ने बताया कि अमृता इस समय छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल में कबूला था रिश्ता

Digvijay Singh accepted marries with Amrita.

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से अपने रिश्ते की बात पिछले साल अप्रैल में कबूल की थी। उन्होंने उस वक्त अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति के बाद तलाक के लिए अर्जी दी है। इस फैसले के आने के बाद हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ही नहीं बल्कि अमृता राय ने भी अपने रिश्ते की बात ट्विटर के जरिए कबूल की थी। उन्होंने लिखा कि मैं अपने पति से अलग हो गई हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी भी दी है। इसके बाद मैं और दिग्विजय सिंह शादी के बारे में फैसला करेंगे।

दिग्विजय सिंह की पत्नी का साल 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो चुका है। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed