{"_id":"b98e1a0e-d125-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-says-heart-goes-out-to-lk-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी के साथ मेरी पूरी हमदर्दी है: दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी के साथ मेरी पूरी हमदर्दी है: दिग्विजय
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 09 Jun 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
गोवा में भाजपा की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आम चुनाव की कमान सौंपने के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लिए हमदर्दी जतायी है।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने कहा कि भाजपा अपने दस नेताओं को तो एकजुट नहीं रख सकती है, गठबंधन सरकार में वह अपने मंत्रियों में एकता कैसे रख पाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के ही शकील अहमद ने कहा कि आडवाणी को अपने किए की सजा मिली है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आडवाणी भाजपा की सीटों की संख्या को दो से बढ़ाकर 182 तक लाए और आज भाजपा ने उनको ही दरकिनार कर दिया। भाजपा अपने नेता का एहसान नहीं मानने वाली एक ऐसी पार्टी है जिसके नेतृत्व में आपसी मतभेद हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीतिक कैरियर में पहली बार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग नहीं लिया।
आडवाणी की अनुपस्थिति मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। कयास लगते रहे कि आडवाणी मोदी को तरजीह देने पर नाराज हैं।
चुनाव की कमान मिलने के बाद मोदी को आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के मसले पर सिंह ने कहा कि यह तो भाजपा को तय करना है। वैसे मैं मोदी को दिल से बधाई देता हूं।
भाजपा में चल रही ऐसी कथित कलह पर शुक्ल ने कहा कि भाजपा में एकजुटता एक बड़ा सवाल है।
अहमद ने कहा कि आडवाणी ने जो बोया वही काटा। आडवाणी ने ही देश में 1985-86 के बाद सांप्रदायिक राजनीतिक फैलाई। लेकिन अब मोदी आडवाणी से बड़े सांप्रदायिक नेता हो गए हैं। यही वजह है कि आज भाजपा ने आडवाणी को दरकिनार कर दिया।