{"_id":"b8b037886dcedbaa5a2ccb346ea025ff","slug":"digvijay-ready-to-contest-against-sushma-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार दिग्गी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार दिग्गी
भोपाल/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए वह विदिशा या भोपाल से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को भोपाल के कॉफी हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
अपने परंपरागत लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वहां नारायणसिंह अमलाबी सांसद हैं। वह उन्हें विस्थापित नहीं करना चाहते, लेकिन पार्टी कहेगी तो वह सुषमा स्वराज के खिलाफ विदिशा से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
अगर सुषमा स्वराज लोकसभा चुनाव भोपाल से लड़ती हैं तो वह भोपाल से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उल्लेेखनीय है कि राजगढ़ लोकसभा से नारायण सिंह अमलाबी भी दिग्विजय सिंह के ही समर्थक हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अयोध्या से लगे जिलो में 84 कोस की परिक्रमा के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह परिक्रमा तो भारतीय परंपरा में चैत्र माह में होती है। भाजपा चुनावी फायदे के लिए इसे अब करना चाहती है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस क्षेत्र में गतिविधियों पर स्थगन दे रखा है, इसलिए यह यात्रा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के भी विरुद्ध है और भारतीय परंपरा के भी विरुद्ध है।
नरेंद्र्र मोदी के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह हिटलर की तरह हैं। जमीनी हकीकत से दूर हैं और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा में व्यक्तित्वों को प्राथमिकता दिए जाने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब व्यक्ति प्रधान होती जा रही है।
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह पार्टी से ऊपर हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में रमनसिंह आगे हो गए हैं और पार्टी गौण हो गई है। दिग्विजय सिंह ने माना कि मध्य प्रदेश में टिकटों के बंटवारे की प्रक्रिया में विलंब हो गया है।
यह प्रक्रिया अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन 3-4 सितंबर को चुनाव समिति की बैठक है और उसके बाद टिकटों का निर्णय कर लिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश में लाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उठाए गए के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी को संभालें।
इंदौर के चंदननगर में हुए सांप्रदायिक तनाव के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री या तो नादान बन रहे हैं या उन्हें वास्तविक जानकारी नहीं दी जा रही है।